फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

व्यापारियों ने बताई ट्रैफिक, सफाई और बिजली की दिक्कत

Sun, 13 Sep 2020 08:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने डीएम को बिजली, सफाई और ट्रैफिक की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गांधी सभागार में शुक्रवार रात हुई उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापारियों और उद्यमियों से अपने प्रतिष्ठानों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। कुछ राइस मिल मालिकों ने सिक्योरिटी भुगतान को लेकर अपनी परेशानी बताई। प्रतिष्ठानों पर मास्क, सैनिटाइजर प्रयोग का पालन करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली सप्लाई के सुधार की मांग की। बताया कि तीनों ही मामलों में शहर में व्यवस्था बेपटरी चली आ रही है। डीएम ने सुधार कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि छतरी चौराहा से कोतवाली तक की रोड पर हजरतगंज की तर्ज पर दुकानों के ऊपर लाल और सफेद रंग का फ्लेक्स बोर्ड लगवाया जाएगा। प्रथम चरण में पांच प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे लगवाने की जिम्मेदारी भी दी गई। एसपी जयप्रकाश, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी, देवेश बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed