फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

साढ़ू के साथ नहाने गया खीरी का युवक नहर में बहा

Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
न्यूरिया। साढ़ू के साथ नहाने गया लखीमपुर खीरी का युवक बीसलपुर ब्रांच नहर में बह गया। सूचना मिलने पर परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई, मगर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव मनहिारन निवासी 22 वर्षीय विवेक श्रीवास्तव की शादी 27 जून को थाना क्षेत्र के बिथरा गांव की युवती से हुई थी। 29 जून को पत्नी के साथ विवेक ससुराल गया। इसके बाद से यहीं पर रुका था। बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे वह अपने साढ़ू राजीव के साथ कल्लिया गांव के पास बीसलपुर ब्रांच नहर में नहाने गया। नहाते वक्त वह नहर में बह गया। राजीव के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। पता लगते ही परिवार वाले भी पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि नह का पानी आगे बंद करा दिया गया है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed