{"_id":"5ebc258d8ebc3e904c798ae8","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4057390114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड़ के हमले में स्वास्थ्यकर्मी घायल, हड़कंप 15-29-40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा सांड़ के हमले में स्वास्थ्यकर्मी घायल, हड़कंप 15-29-40
विज्ञापन
पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र में सांड़ के हमले में घायल मजदूर की बरेली में मौत हो गई जबकि बरखेड़ा सीएचसी गेट पर मजदूरों का चेकअप करने के लिए गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर एक सांड़ ने हमला कर स्वास्थ्यकर्मी को घायल कर दिया, जबकि दूसरे ने भागकर अपनी जान बचाई।
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के ढकरिया गांव निवासी मजदूर 23 वर्षीय अवधेश 29 अप्रैल की शाम घर के बाहर खड़े थे। तभी उन पर अचानक सांड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अवधेश को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया। तबसे वहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। बरेली से उनका परिजन शव लेकर घर आ गए। फिर सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बरखेड़ा। दूसरे प्रांतों से मजदूरों की वापसी हो रही है। इनकी स्क्रीनिंग करने के लिए सीएचसी गेट पर स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। मंगलवार देर शाम डॉ. सविता मौर्य और भोजराज समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी गेट पर खड़े थे। तभी उन पर सांड़ ने अचानक हमला कर दिया। इसमें स्वास्थ्यकर्मी भोजराज मामूली घायल हुए, जबकि दूसरे स्वास्थ्य कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने सांड़ से दोनों को बचाकर उसे बमुश्किल भगाया। इस दौरान सांड़ ने दो अन्य लोगों को भी हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद वह भाग गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल स्वास्थ्य कर्मी को घर भेज दिया गया। एमओआईसी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले में स्वास्थ्यकर्मी को मामूली चोट आई है। अब मेनगेट पर स्वास्थ्य परीक्षण को टीम नहीं लगाई जाएगी। इसके स्थान पर पावर कॉरपोरेशन के सब स्टेशन वाली रोड पर स्थित सीएचसी के दूसरे गेट पर टीम लगाई है।