{"_id":"5d8901478ebc3e93ab3b7e88","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3773960196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा नगर पंचायत की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा नगर पंचायत की बैठक में सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक होने के बाद सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और मीटिंग हाल से बाहर चले गए। अधिशासी अधिकारी ने सभासदों को मनाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में विधायक ने चेयरमैन और सभासदों के बीच सुलह कराकर बैठक संपन्न कराई।
सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल सहित 12 सभासद मीटिंग हाल में पहुंचे। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही सभासद सुधांशु पाराशर और रफीक ने सफाई कर्मियों पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए सफाई व्यवस्था को लचर बताया। सभासद शालिनी जायसवाल ने कूड़ेदानों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इस पर चेयरमैन ने आपत्ति की तो सभासद हंगामा करने लगे। इसी दौरान उनकी चेयरमैन से तीखी नोकझोंक होने लगी। इस पर सभासदों का एक गुट मीटिंग का बहिष्कार कर चला गया। अधिशासी अधिकारी राकेश चौबेे ने सभासदों को बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं आए।
विधायक से मिले सभासद
मीटिंग का बहिष्कार करने के बाद सभासद भाजपा विधायक रामसरन वर्मा से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे। सभासदों ने विधायक को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर विधायक ने अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन को मौके पर बुलाया और उनसे कहा कि चेयरमैन और सभासद मिलकर काम करेंगे तभी नगर का विकास हो पाएगा। बिलसंडा को आदर्श नगर पंचायत बनाने के उनके प्रयास भी तभी सफल हो पाएंगे।
विज्ञापन
दुबारा हुई बैठक में भी एक बार गर्माया माहौल
विधायक रामसरन वर्मा की अध्यक्षता में दुबारा हुई नगर पंचायत बोर्ड की मीटिंग में महिला सभासदों की जगह उनके पति और अन्य परिजनों के भाग लेने को लेकर एक बार फिर माहौल गर्मा गया। बात बढ़ने पर सभासदों ने इस्तीफा देने की धमकी दे दी, लेकिन विधायक ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद बैठक में नगर पंचायत की ओर से एक नया जनरेटर खरीदने, नगर में टूटी पड़ी डिप सही कराने, वार्ड संख्या पांच में दो सड़कें और एक सुलभ शौचालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया गया।