{"_id":"5d8668df8ebc3e93cc43fa95","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly377158158","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत चैंपियनशिप महिला और पुरुष वर्ग में बरेली का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत चैंपियनशिप महिला और पुरुष वर्ग में बरेली का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एलएच स्टेडियम में चल रही 37वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भी कई मैच खेले गए। खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा, देर शाम तक मैच खेले गए।
पुरुष टेबल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बरेली के नगेंद्र सिंह राठौर ने पीलीभीत के विशंबर गिरि को 11-8, 11-4, 11-2 से हराया। महिला वर्ग में बरेली की कोमल ने पीलीभीत की हिना अब्बास को हराकर जीत हासिल की। टेबल टेनिस चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में भी बरेली की टीम ने जीत दर्ज की, पीलीभीत उप-विजेता रही। बैडमिंटन चैंपियनशिप सिंगल पुरुष वर्ग में बिजनौर के अभिषेक चौधरी ने शाहजहांपुर के रामप्रसाद को 2-0 से हराया। डबल्स मुकाबले में बिजनौर के आकांक्षा-अभिषेक की जोड़ी ने शाहजहांपुर के रामप्रसाद और मोहसिन की जोड़ी को 2-0 से शिकस्त दी। बैडमिंटन महिला व्यक्तिगत चैंपियनशिप का फाइनल बरेली की कोमल और बिजनौर की कंचन के बीच हुआ। इसमें बरेली ने जीत दर्ज की। उधर, बदायूं की मधु कश्यप ने बिजनौर की अभिलाषा को हराया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।