फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त, नौ को नोटिस जारी

Sun, 22 Sep 2019 06:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। नियुक्ति के बाद कुछ दिन तक ठीक से काम करने और उसके बाद लापरवाही करते हुए केंद्र छोड़कर अक्सर गायब रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर शिकंजा कसा गया। ग्रांम पंचायत संडा के आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लंबे समय से गायब रहने की पुष्टि होने पर पीडी के निर्देश पर डीपीओ ने कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी है। अनियमितताओं पर बीसलपुर की नौ आंगनबाड़ी वर्कर को नोटिस भी जारी किया गया है। गांव की स्थिति बद से बदतर मिलने पर प्रधान की फटकार लगाने के साथ व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति, पोषाहार वितरण नहीं करने समेत कई शिकायतें आए दिन होती है। कार्रवाई करने के साथ ही पूर्व में कई कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई, लेकिन कुछ केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ताओं ने इसे अनसुना कर दिया। बीते दिन हकीकत परखने पीडी अनिल कुमार मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत संडा के आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण करने पहुंचे तो खेल उजागर हो गया। कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली साथ ही केंद्र में तमाम अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पता लगा ड्यूटी से गायब आंगनबाड़ी वर्कर शिल्पी बरेली में रह रही है और वह लंबे समय से केंद्र पर नहीं पहुंची। पुष्टि होने पर पीडी के निर्देश पर डीपीओ अरविंद कुमार ने कार्यकर्ता की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी। अनियमितताओं पर बीसलपुर की नौ कार्यकर्ताओं को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। महोफ स्थित केंद्र की सभी व्यवस्थाएं चकाचक मिलने पर पीडी ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed