{"_id":"5d8667638ebc3e013a3e3c5b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly377157350","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने सार्वजनिक शौचालय की रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने सार्वजनिक शौचालय की रखी नींव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में सात स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने शनिवार को सार्वजनिक शौचालय की नींव रखकर कार्य का शुभारंभ किया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को 39 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। नगरपालिका प्रशासन के मुताबिक इस धनराशि से डिग्री कॉलेज चौराहा, नौगवा चौराहा, नकटादाना समेत सात स्थानों पर चार-चार और छह-छह सीटर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को डिग्री कॉलेज चौराहा पर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष ने सार्वजनिक शौचालय की नींव रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज चौराहा पर चार सीटर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन के प्रतिनिधि प्रभात जायसवाल, सहायक अभियंता दिनेश चंद्र राजपूत, अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो