{"_id":"5d7fcaf68ebc3e93c315934f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3757349176","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पुराने वृक्षों के बीजों से बढ़ाई जाएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के पुराने वृक्षों के बीजों से बढ़ाई जाएगी हरियाली
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए अब साल के पुराने वृक्षों का संरक्षण किया जाएगा। इनसे गिरने वाले बीजों को सुरक्षित कर आने वाले समय में नर्सरियों के माध्यम से तैयार कर इस्तेमाल में लिया जाएगा। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद टाइगर रिजर्व के अफसरों ने समस्त रेंजों में चिह्निीकरण का कार्य शुरू करवा दिया है।
73 हजार हेक्टेयर में फैला जिले का जंगल हरियाली को लेकर शुरू से ही खूबसूरत रहा है। साल के दशकों पुराने विशाल साल के वृक्ष वन्यजीवों के साथ जनपदवासियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए मुफीद बने हुए है। इसके अलावा पर्यटन सत्र के दौरान कुछ साल के वृक्ष की लंबाई और चौड़ाई देख पर्यटन भी काफी खुश होते है। इधर मुख्यालय स्तर से साल के संरक्षण के साथ उसको बढ़ावा देने के लिए कवायद शुरू की गई है। जिसके चलते टाइगर रिजर्व में विशाल व साफ-सुथरे साल के वृक्षों को चिह्नित किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि आगामी समय में साल के पौधरोपण करने के लिए इन वृक्षों से गिरने वाले बीजों को उपयोग में लिया जाए। नर्सरियों के माध्यम से पौध तैयार कर पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही टाइगर रिजर्व के अफसरों ने जिले की समस्त रेंजों में साल के ऐसे वृक्षों का चिह्निीकरण करना शुरू कर दिया है।
मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुए है। इसके बाद सभी पांचों रेंजों में चिह्निीकरण शुरू करा दिया गया है। इसके तहत साल के पुराने व बेहतर वृक्षों का संरक्षण कर उनके बीज उपयोग में लाए जाएंगे। यह पहल जंगल की बढ़ोतरी के लिए आने वाले समय में कारगर साबित होगी। - नवीन खंडेलवाल, डीएफओ, पीलीभीत टाइगर रिजर्व