फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

स्वास्थ्य सुधार होते ही घर आ गए श्रद्धालु, रिपोर्ट न होने पर नाखुश

Wed, 11 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर (पीलीभीत)। छिपकली पड़ी सब्जी खाकर कासगंज में बीमार हुए नगर के सभी श्रद्धालु स्वास्थ्य सुधार होते ही सोमवार देरशाम घर वापस आ गए। उनकी ओर से शिकायत के बाद भी एफआईआर न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौक निवासी सराफा व्यापारी प्रमोद वर्मा, पत्नी सुशीला वर्मा, पुत्री ज्योति वर्मा, नेहा वर्मा, आजस्वी, इसी मोहल्ला के हरीओम वर्मा, उनकी पत्नी मनोरमा, भतीजे आदित्य वर्मा, पुत्री उन्नति वर्मा, ममेरी बहन सुदीपा, प्रियंका और मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी रामऔतार, अपनी पत्नी मुन्नी देवी, गांव रुद्रपुर निवसी संतराम अपनी पत्नी बुधो देवी के साथ राधाष्ठमी पर मथुरा गए थे। रविवार को मथुरा से ट्रेन से कासंगज आए। तीनों परिवारों के अधिकतर सदस्य प्लेटफार्म पर ही रहे, जबकि तीनों परिवार के मुखिया परिवार के सदस्यों के लिए खाना लेने के लिए स्टेशन के बाहर पहुंचे। एक दुकान से लाए गए भोजन को तीनों परिवारों के करीब 12 सदस्यों ने खाया। सब्जी में छिपकली देखकर सभी बारह सदस्यों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में रात को सभी को कासगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह सब वापस आ गए हैं। मंगलवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि जब छिपकली मिलने पर वह शिकायत करने गए तो दुकानदार उनसे झगड़ने लगा था। आसपास के अन्य दुकानदार भी आरोपी का पक्ष लेते रहे थे। एडीएम कासगंज योगेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार ने परिवार के लोगों को अस्पताल भिजवाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

प्रमोद और हरीओम वर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर वहां की पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर बगैर हस्ताक्षर के थाने की मुहर लगाकर उनको वापस कर दी। उन्होंने मांग की कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed