{"_id":"5d700a728ebc3e93b95218de","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3748196128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने से हुई थी मजदूर रोशनलाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब पीने से हुई थी मजदूर रोशनलाल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मजदूर रोशनलाल की मौत अधिक शराब पीने से हुई थी। विसरा की जांच में जहर के लक्षण नहीं पाए गए, जिससे हत्या के आरोप निराधार निकले। मृतक के पिता ने एक आढ़ती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव निवासी रोशनलाल (20) पुत्र मेवाराम का शव 25 मई की सुबह मंडी समिति में मिला था। पुलिस के पोस्टमार्टम कराने पर रोशनलाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था, जिससे विसरा जांच को भेजा गया था। इधर, पांच अगस्त को पिता मेवाराम ने मंडी समिति के आढ़ती निरंजन लाल के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई थी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि विसरा की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें जहर होने से साफ इंकार किया गया है। एल्कोहल को ही मौत की वजह बताया है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।