{"_id":"5d6421bd8ebc3e01557e51f6","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly373659376","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन सख्त, जनसुनवाई के बाद फील्ड में निकलेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन सख्त, जनसुनवाई के बाद फील्ड में निकलेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन सख्त, फील्ड में निकलेंगे अफसर
अब प्रतिदिन होगी योजनाओं की जांच, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और विकास कार्यों में गड़बड़ी की आए दिन मिलने वाली शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कार्यों व योजनाओं की नियमित निगरानी के लिए अफसरों को जनसुनवाई के बाद प्रतिदिन फील्ड में भ्रमण कर योजनाओं की हकीकत जांचनी होगी। इसके लिए मुख्य सचिव ने डीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं व विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत से परेशान शासन ने अब सख्त रुख अख्तियार किया है। योजनाओं व कार्यों में गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रतिदिन निगरानी होगी। इसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने डीएम को पत्र जारी किया है। पत्र में कैंप कार्यालय की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त करते हुए जनसुनवाई के बाद प्रतिदिन अधिकारियों को किसी योजना/कार्य के साथ गांव में संचालित कार्यक्रमों के हकीकत की जांच करते हुए रिपोर्ट देनी होगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनसुनवाई के साथ ही विभाग की ओर संचालित योजनाओं व विकास कार्यों का प्रतिदिन सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।