{"_id":"60e9e81c8ebc3e49c21e96f8","slug":"civic-amenities-accident-pilibhit-news-bly4527009131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते वक्त खारजा नहर में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते वक्त खारजा नहर में डूबा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नहाते वक्त खारजा नहर में एक युवक डूब गया, जबकि दूसरे को मौजूद कुछ लोगों ने बचा लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर एसएसबी टीम की मदद से तलाश की गई। मगर कोई सुध नहीं मिल सकी।
थाना माधोटांडा के गांव मुस्ताफाबाद निवासी हनीफ ने बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अरवाज शनिवार सुबह 11 बजे दोस्तों के साथ माधोटांडा क्षेत्र के हल्दीडेंगा क्षेत्र में शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर पर नहाने गया था। अरवाज और उसका दोस्त आरिफ नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए। नहर किनारे बैठे कुछ लोगों ने दोनों को डूबता देख नहर में छलांग लगाई और आरिफ को तो बचा लिया गया, जबकि अरवाज नहर में डूब गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी जमा हो गए। दोस्तों से सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसएसबी के जवानों की मदद ली। नहर का पानी बंद कराया गया। फिर तैराक और मोटरबोट की मदद से एसएसबी जवान तलाशते रहे, मगर कुछ पता नहीं लग सका।
नहर में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर माधोटांडा पुलिस को भेजा गया था। एसएसबी और गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश कराई जा रही है। अभी कुछ पता नहीं लग सका है। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर