फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City Magistrate will conduct magisterial inquiry into the Pilibhit encounter case

Pilibhit Encounter: सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे मुठभेड़ मामले की मजिस्ट्रीयल जांच, तीन जनवरी तक दर्ज होंगे बयान

Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में 23 दिसंबर की सुबह पंजाब और यूपी पुलिस के साझा ऑपरेशन में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकी मारे गए थे। इस मुठभेड़ मामले की जिस्ट्रीयल जांच डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। 

विज्ञापन
City Magistrate will conduct magisterial inquiry into the Pilibhit encounter case
वरिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और जसन प्रीत सिंह के फाइल फोटो - फोटो : यूपी पुलिस

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के मुठभेड़ के मामले की मजिस्ट्रीयल जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे। जांच के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को नामित किया है। मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


23 दिसंबर की सुबह पंजाब और पीलीभीत पुलिस के साझा ऑपरेशन में पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की पुलिस चौकी बख्शीवाल पर ग्रेनेड फेंकने वाले खालिस्तानी आतंकी जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह और वरिंदर सिंह मारे गए थे। डीएम संजय कुमार सिंह ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराए जाने के आदेश दिए थे। जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को नामित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीलीभीत एनकाउंटर में बड़ा खुलासा: सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, यूके से आतंकियों को गाइड कर रहा था आतंकी सिद्धू
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुठभेड़ की अलावा घटना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक का समय दिया गया है। इस समय अवधि में कोई भी व्यक्ति उक्त घटना से संबंधित बयान एवं साक्ष्य कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में आकर प्रस्तुत कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed