{"_id":"58efb671fc5230753330c6fb7cdb42fd","slug":"city-magistrate-stopped-the-settlement-sewer-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट ने रुकवाया नाले का पटान कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट ने रुकवाया नाले का पटान कार्य
Pilibhit
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज के पीछे विकसित हो रही कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने यहां से गुजर रहे नाले पर कथित तौर पर कब्जा करने की नीयत से पटान कराना शुरू करा दिया था। इसकी शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम को भेजकर पटान रुकवाकर कॉलोनाइजर को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी सपा नेता मनोज कुमार सप्पू ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र देकर शिकायत की कि कुंवरगढ़ के अलावा मोहल्ला थान सिंह, गंगोत्री कॉलोनी, कृष्ण विहार कॉलोनी सहित कई मोहल्लों के जलनिकास का नाला डिग्री कॉलेज के पीछे की ओर से निकलकर टनकपुर रोड पर नाले में मिलता है। आरोप लगाया कि इस नाले को डिग्री कॉलेज के पीछे बन रही कॉलोनी में मिलाने के प्रयास में मिट्टी से पाटा जा रहा है। सपा नेता की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने विनियमित क्षेत्र के जेई को मौके भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे जेई ने कथित तौर पर नाले की जगह पर किए जा रहे पटान को फिलहाल रुकवा दिया है। इस बाबत जानकारी करने पर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत पर जेई को मौके पर भेजा गया था। जेई ने अभी रिपोर्ट उन्हें नहीं दी है। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन