{"_id":"5e1f5ea38ebc3e4b650a8d08","slug":"cirame-pilibhit-news-bly392139989","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से आई नारकोटिक्स टीम का बाग गुलशेर खां में छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से आई नारकोटिक्स टीम का बाग गुलशेर खां में छापा, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। देहरादून में 15 दिन पूर्व चरस की तस्करी करते पकड़े गए शहर के युवक के घर लखनऊ से आई नारकोटिक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने तस्कर के घर में काफी देर तक छानबीन की। इसके बाद टीम कार्रवाई पूरी कर लौट गई। बाहरी टीम की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामआसरे 15 दिन पहले उत्तराखंड के देहरादून में मादक पदार्थ चरस की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। उत्तराखंड की नारकोटिक्स टीम ने इसकी सूचना यूपी के अधिकारियों को दी थी। इस पर लखनऊ से नारकोटिक्स के अधिकारी मोहम्मद फारुख की अगुवाई में एक टीम मंगलवार को पीलीभीत पहुंची। कोतवाली पुलिस को साथ लेकर लखनऊ से आई टीम ने मोहल्ला बाग गुलशेर खां में तस्कर के घर छापा मारा। मकान में मादक पदार्थ होने को लेकर तलाशी ली गई। हालांकि कुछ मिल नहीं सका। देर शाम गुपचुप तरीके से की गई कार्रवाई के बाद टीम वापस लौट गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ से टीम आई थी। एसएसआई संजय सिंह के साथ टीम ने मोहल्ला बाग गुलशेर खां के एक मकान में छापा मारा था। इसके बाद टीम वापस चली गई है।