{"_id":"5e1cb6348ebc3e880c79e171","slug":"cirame-pilibhit-news-bly391881612","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से अवैध मिट्टी खनन करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से अवैध मिट्टी खनन करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर(पीलीभीत)। खेतों से अवैध तरीके से मिट्टी खनन करने वालों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। बिना अनुमति खनन करने की बात सामने आने पर लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली में एफआईआर की गई है।
मामला गांव गजरौला खास का है। यहां के तीन किसानों के खेतों में नौ जनवरी को मिट्टी का अवैध खनन किया गया। लेेखपाल हरिशंकर राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रामदयाल, श्रीराम, छोटेलाल के खेतों में बीते दिनों खनन करना संज्ञान में आया था। इसकी जांच की गई तो खनन करने की बात सही निकली। तीनों के खेतों से खनन हुआ था, जबकि उनके द्वारा किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई। इसको अधिकारियों के संज्ञान में डाला गया। इसमें मामला अवैध खनन का निकलने पर कार्रवाई के निर्देश मिले। इसके अलावा बिलहरी गांव के निवासी मुनेंद्र के खेत में भी अवैध खनन होना पाया गया। जिसके बाद सोमवार को तहरीर दी गई।
कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बरखेड़ा पुलिस ने सोमवार सुबह गाजीपुर कुंडा गांव के पास से रेत लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। रेत देवहा नदी में खनन कर अवैध तरीके से लाई जा रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर पुलिस ने रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी है।