फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chunav

निर्विरोध चुनी गईं जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम ने दिलाई शपथ

Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
chunav
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद निर्विरोध चुनी गई जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। डीएम पुलकित खरे ने जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में विकास के लिए नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को टनकपुर हाईवे पर स्थित एक बरातघर में जिला पंचायत अध्यक्ष और 33 सदस्यों की शपथ का ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सुबह करीब 10 बजे सदस्य अपने समर्थकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए। डीएम पुलकित खरे ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार कर, जिले में विकास कार्यों को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगी। इसके बाद अध्यक्ष ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पांच-पांच सदस्यों को बुलाकर शपथ दिलाई। इस दौरान सदस्यों ने अध्यक्ष से विकास के मुद्दे पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह, सासंद प्रतिनिधि बबलू, राकेश गुप्ता, सुरेश गंगवार, मंजीत सिंह, मुन्ने मिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के दौरान दो सदस्यों में कहासुनी
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वार्ड नंबर 15 से जिला पंचायत सदस्य स्वामी प्रवक्तानंद और वार्ड नंबर 22 की जिला पंचायत सदस्य विनीता गंगवार के पति गुड्डू गंगवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हंगामा देखकर अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने दोनों लोगों को समझाने के बाद मामला रफा दफा कर दिया। हालांकि स्वामी प्रवक्तानंद का कहना है कि उनसे कोई अभद्रता नहीं हुई है। छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed