{"_id":"60885e2b8ebc3e7c19187d02","slug":"chunav-pilibhit-news-bly445157847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के हौसलों ने ध्वस्त किए पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के हौसलों ने ध्वस्त किए पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत ने पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 2015 के पंचायत चुनाव में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार कोरोना संक्रमण और आग उगलती दोपहरी भी मतदाताओं के रास्ते में रोड़ा नहीं बन सकी। यही वजह है इस बार 77.24 प्रतिशत मतदान के साथ एक नया रिकॉर्ड स्थापित हो गया है। जो कि पिछले कई चुनावों से कहीं अधिक है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के चलते मतदान प्रतिशत में गिरावट होने के आसार लगाए जा रहे थे। मगर सोमवार को इसका उल्टा असर दिखाई दिया। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई। इसके बाद नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद लगातार प्रतिशत का ग्राफ बढ़ता चला गया। सुबह 11 बजे 24.21 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 39.35 प्रतिशत, तीन बजे 53.14, पांच बजे 66.57 प्रतिशत तक हो चुका था। इसके बाद मतदान का समय शाम छह बजे तक का था। मगर मतदान जारी रहा। हालांकि शाम को छह बजे 73.05 प्रतिशत मतदान की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद भी 68 बूथों पर मतदान जारी रहा। इसके बाद देर रात 11 बजे फाइनल प्रतिशत रिपोर्ट में यह मतदान प्रतिशत 77.24 हो गया था। अगर बात पिछले चुनावों की करें तो 2015 में पंचायत चुनाव में 68 प्रतिशत, नगर निकाय के चुनाव में 63.82 प्रतिशत, विधानसभा में 65.62 प्रतिशत, लोकसभा चुनाव में 66.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इस बार बीसलपुर ब्लॉॅक में सबसे ज्यादा 79 फीसदी हुआ मतदान
ब्लॉकवार मतदान की प्रतिशत में स्थिति
ब्लॉॅक प्रतिशत
पूरनपुर 72.50
मरौरी 78.25
ललौरीखेड़ा 78.80
बीसलपुर 79.00
बरखेड़ा 77.02
बिलसंडा 78.10
अमरिया 77.01
-----------------------
कुल प्रतिशत 77.24
पंचायत चुनाव 2015 में चार चरणों में हुआ था। चरणवार मतदान की स्थिति
दिनांक प्रतिशत ब्लॉॅक
नौ अक्तूबर 71.96 मरौरी, बरखेड़ा
13 अक्तूबर 69.05 ललारीखेड़ा, अमरिया
17 अक्तूबर 69.62 बिलसंड़ा, बीसलपुर,
29 अक्तूबर 66.93 पूरनपुर
पिछले पांच साल में कब किस चुनाव में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
चुनाव वर्ष प्रतिशत
पंचायत चुनाव अक्तूबर 2015 68.00
नगर निकाय नवंबर 2017 63.82
विधानसभा फरवरी 2017 65.62
लोकसभा अप्रैल 2019 66.93