{"_id":"60885cb48ebc3ed1e9643690","slug":"chunav-pilibhit-news-bly4451569189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट को रास्ते में रोक की गई अभद्रता, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट को रास्ते में रोक की गई अभद्रता, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मतदान समाप्ति के बाद पालिंग पार्टियों को रवाना कर कार से वापस जा रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट को कुछ लोगों ने रोक लिया। गाली गलौज करते हुए अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन नामजद और सात अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अमरिया ब्लॉक के सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मतदान में उनकी ड्यूटी सोमवार को लगी थी। देर शाम जहानाबाद थाना क्षेत्र के कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव के बूथों से मतपेटियों को सील और पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के बाद कार से लौट रहे थे। कुछ दूर पहुंचने के बाद ही दस लोग आए और रास्ते में रोक गाली गलौज शुरू कर दी। मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर अभद्रता की जाने लगी। साथ मौजूद कर्मचारियों और शोर पर जमा हुए ग्रामीणों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम कल्यानपुर चक्रतीर्थ गांव निवासी अमित, राममूर्ति और गंगे हरिराम बताया। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।