फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chunav

मतदान आज, 904 केंद्रों पर सुबह सात बजे से होगी वोटिंग

Mon, 26 Apr 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
chunav
पीलीभीत। तीसरे चरण में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इस दौरान असफरों को सिर्फ चुनाव ही याद रहा, कोविड प्रोटोकाल का पालन करना ही भूल गए। कई कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगाया, जबकि सामाजिक दूरी नहीं बन सकी। इसके बाद भी अफसरों ने इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार को 904 केंद्रों पर मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए 2265 पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जनपद में 904 केंद्र बनाए गए हैं। इन केद्रों पर 2056 बूथों पर मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए कुल 2265 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। इनमें पोलिंग पार्टियों को बूथ पर रवाना कर दिया गया। 209 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। इसके लिए मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। जबकि बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा, पूरनपुर, अमरिया ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां भेजी गईं। इस दौरान अफसरों को सिर्फ चुनाव ही याद रहा। कोविड -9 के प्रोटोकाल को पूरी तरह दरकिनार कर दिया। चुनाव ड्यूटी पर आने वाले किसी भी कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की गई। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी लगाने वाले अफसरों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे न तो सामाजिक दूरी का पालन हुआ और न ही मास्क को कार्मिकों ने सही ढंग से लगाया था, जबकि स्वास्थ्य विभाग के काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर सिर्फ ड्यूटी कटवाने वाले ही जांच कराते नजर आए। इन काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना कर दिया गया। जनपद में शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए 18 जोनल, 87 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। चुनाव में 720 ग्राम प्रधान, 8881 ग्राम पंचायत सदस्य पद, 845 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद और 34 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन होगा। इसमें जनपद के 1279302 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

तीन कंपनी पीएसी के साथ छह हजार पुलिस कर्मियों को मिली जिम्मेदारी
पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिए बरेली और बदायूं से तीन हजार होमगार्ड, 250 सब इंस्पेक्टर, 2400 कांस्टेबल, 30 इंस्पेक्टर बुलाए गए है। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसमें तीन कंपनी पीएससी के अलावा 50 इंस्पेक्टर, 550 सब इंस्पेक्टर, 900 हेड कांस्टेबल, 350 सिपाही, 4000 होमगार्ड जवानों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए तैनात किया जाएगा। इसके अलावा भ्रमण दल के साथ भी फोर्स रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

9060 कार्मिक संपन्न कराएंगे चुनाव
जनपद में मतदान के लिए 2056 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 8224 चुनाव कार्मिक मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इसके अलावा 836 कर्मचारियों की अतिरिक्त में ड्यूटी लगाई है। हालांकि इन चुनाव कार्मिकों में सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एक महिला कर्मचारी की बिगड़ी हालत
मंडी समिति में एक महिला कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए मंडी समिति पहुंची थी। उनके परिवार से कोई साथ में नहीं था। थकान और तेज धूप से बचने के लिए मंडी में एक चबूतरे पर बैठ गईं। इसी दौरान महिला अचानक गश खाकर जमीन पर गिर गई। मंडी में खड़ी एंबुलेंस के कर्मचारियों ने तत्काल महिला को अस्पताल ले गए। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed