{"_id":"6084683e8ebc3e8da77867cb","slug":"chunav-pilibhit-news-bly4448933155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। सभी ब्लॉॅकों मुख्यालयों से रविवार को बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। सोमवार को 904 केंद्रों पर मतदान होगा। शनिवार को सभी ब्लाकों पर पोलिंग पार्टियों की को भेजने की तैयारियां चलती रहीं।
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीसरे चरण में है। इसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के लिए 904 केंद्रों पर 2056 बूथ बनाए गए हैं। इन पोलिंग बूथों पर रविवार को चुनाव कर्मिकों को भेजा जाएगा। इसके लिए शनिवार को इसमें मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लॉॅक के लिए मंडी समिति, अमरिया ब्लॉॅक के लिए गुरुनानक इंटर कॉलेज बढ़ेपुरा, बरखेड़ा ब्लॉॅक के जीजीआईसी बरखेड़ा, बीसलपुर ब्लाक के वहां की मंडी समिति, बिलसंडा ब्लाक के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिलसंडा, पूरनपुर ब्लॉॅक के वहां की मंडी में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रही हैं। वाहनों को पार्किंग करने के साथ ही चुनाव कर्मिकों को बैठने की व्यवस्था की गई। रविवार को सुबह से ही चुनाव कार्मिक संबंधित स्थलों पर पहुंचकर चुनाव सामग्री का मिलान करके वाहनों से बूथों पर रवाना होंगे। शाम को बूथ पर मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।