फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Choti cut incidents continues in village areas

ग्रामीण इलाकों में नहीं थमा चोटी कटने का सिलसिला

Sat, 12 Aug 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 12 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
Choti cut incidents continues in village areas
victim

अफवाहों के साथ शुरू हुआ महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में संख्या में भले कमी आई हो, लेकिन ग्रामीण इलाकों से लगातार चोटी काटे जाने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोटी कटवा की दहशत महिलाओं में दिखाई दी। गजरौला के खाग पुरवा गांव निवासी नरेश कुमार की पत्नी मंजूदेवी सुबह खाना खाने के बाद कपड़े सिलने चली गई। इस बीच थोड़ी देर आराम करने लेट गई और जब आंख खुली तो उनकी चोटी कटी मिली। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। न्यूरिया के गिधौर गांव में दिनेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रामबेटी की दोपहर तीन बजे अचानक चोटी कट गई। जिसको लेकर पूरा परिवार दहशत में हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर इलाज कराया जा रहा है। उधर बीसलुपर के ग्राम पिपरा खास निवासी सतीश चंद्र की पत्नी शिवारानी को अचानक बाल खिंचने का अहसास हुआ। इस पर वह चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने देखा तो चोटी कटी मिली।  

विज्ञापन

पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई निवासी राजपाल की 35 वर्षीय पत्नी सोमवती शनिवार सुबह सब्जी काट रही थी। इस बीच अचानक उसके बाल खिंचे और चोटी कट गई। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। उधर गांव जटपुरा निवासी रघुनाथ सिंह की 38 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की शुक्रवार की रात सोते समय चोटी कट गई। दोनों महिलाओं को बेहोशी की हालत में सीएचसी भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed