फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chori in Pilibhit

रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान से छह लाख की चोरी

Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
chori in Pilibhit
पीलीभीत। रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी-जेवर समेत छह लाख का सामान समेट ले गए। पड़ोसियों से मिली सूचना पर पीड़ित को घटना का पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध उसमें दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला इनायतगंज निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिव कुमार शर्मा शनिवार सुबह बेटे अमित और पुत्रवधू प्रीति शर्मा के साथ एक बीमार रिश्तेदार को देखने जनपद लखीमपुर खीरी के मैलानी गए थे। वह मकान में ताला लगाकर चाबी पड़ोसी अमित पाठक को दे गए थे। रात में मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और दो कमरों की अलमारी का लॉक तोड़कर सामान खंगाल डाला। घर से चोर 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत छह लाख का सामान समेट ले गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी अमित ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने कॉल कर सूचना शिव कुमार को दी। शिव कुमार ने मोहल्ला बाग गुलशेर खां के निवासी रिश्तेदार मयंक शर्मा को मौके पर भेजा। मयंक ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। तब यूपी 112 और सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की भी सुरागरसी में मदद ली गई। पड़ोस में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए। वह रात में दो बार मकान के पास आए थे। उन्हीं के चोरी करने का अंदेशा पुलिस जता रही है। रिटायर्ड शिक्षक भी परिवार समेत घर लौट आए। उन्होंने चोरी गए सामान की जानकारी दी। सुनगढ़ी कोतवाली इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीवीटीवी फुटेज से कुछ संदिग्धों के चेहरे प्रकाश में आए हैं। उन्हें लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने किए बेतुके सवाल
छह लाख की चोरी की घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार और उनके पड़ोसियों से भी बेतुके सवाल किए। सबसे पहले चाबी रखने वाले पड़ोसी को ही पुलिस ने लापरवाह बता दिया। कहा कि जब जिम्मेदारी ली थी तो मकान अकेला क्यों छोड़ दिया। मकान में सीसीटीवी न लगा होने पर भी पुलिस ने नाराजगी जताई। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि पूरा परिवार मकान अकेला छोड़कर क्यों बाहर चला गया। मकान पर किसी को रखकर क्यों नहीं गया। एक दरोगा ने तो वहां चोरी का खुलासा करने के बजाय अपना दुखड़ा ही आम लोगों को सुना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम।

चोरी की सूचना पर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : PILIBHIT

 

चोरों के द्वारा खाली की गई अलमारी।

चोरों के द्वारा खाली की गई अलमारी। - फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed