फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chitransh Mahasabha honoured distinguished people

Pilibhit News: चित्रांश महासभा ने विशिष्टजनों को किया सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chitransh Mahasabha honoured distinguished people
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा द्वारा किया गया सम्मानि। स्रोत संंगठन - फोटो : mathura
पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने परमठ मंदिर में सूक्ष्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले कायस्थ समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में उत्तर प्रदेश वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना को कॉन्स्टीट्यूशन समिति का को-चेयरपर्सन बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी नेहा सक्सेना ने सम्मानपत्र प्राप्त किया। इसी क्रम में काशीराम कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका वर्षा सक्सेना को राज्य पुरस्कार मिलने, सुमन कंप्यूटर के निदेशक सौरभ सक्सेना व उनकी पत्नी सुरभि सक्सेना को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए व उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल संघ के महामंत्री चुने जाने पर शोभित सक्सेना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संरक्षक विनय सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज सदियों से कलम-दवात का पुजारी रहा है और समाज में उसकी अलग पहचान है। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि विशिष्टजनों का सम्मान महासभा के लिए गर्व का विषय है। कोषाध्यक्ष विपिन सक्सेना ने आगंतुकों का आभार जताया। इस दौरान संजीव सक्सेना नोटरी, मनोज वर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. परिणीता सक्सेना, महिला सभा की अध्यक्ष कंचन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed