{"_id":"ef1a78b2ed8ef6ce0c1a32528980da77","slug":"chinese-manjha-ban-on-selling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझा बेचनेपर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझा बेचनेपर प्रतिबंध
पीलीभीत।
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
यदि पतंग का शौक रखते हैं तो खबरदार! अपना शौक पूरा करने को चाइनीज मांझे
विज्ञापन
का प्रयोग मत करना। सिटी मजिस्ट्रेट ने चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग
पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने यह निर्देश टाइगर रिजर्व में मांझे के
प्रयोग पर हुई कार्यशाला में दिए।
पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का शौक निरीह पक्षियों के साथ-साथ आमजन को भारी पड़ रहा है। पिछले करीब तीन माह में चाइनीज मांझे से पक्षियों के साथ कई बच्चे और राहगीर घायल हो गए चुके हैं। इसपर अंकुश लगाने के लिए रविवार को सामाजिक वानिकी और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से टाइगर रिजर्व कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से चाइनीज मांझे से हो रहे नुकसान और देशी और चाइनीज मांझे में अंतर समझाया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने जिले में तत्काल प्रभाव से चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मांझे के कारण जो घटनाएं हो रही हैं, उनमें पशु पक्षियों के साथ मनुष्य की जान तक जाने का अंदेशा रहता है। प्रतिबंध हो जाने के बाद यदि कोई प्रयोग या बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। शाम को पंजाबियान में पतंग विक्रेताओं ने चाइनीज मांझे की होली जलाई। कार्यक्रम में डीएफओ कैलाश प्रकाश, आदर्श कुमार, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल सीए, ड्रमंड कॉलेज प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, एबीएस पीएस राना, कलीम अतहर सहित कई पतंग विक्रेता मौजूद थे।