{"_id":"56ec3c2f4f1c1bbc588b46a0","slug":"chinese-make-two-million-bags-after-the-end-of-crushing-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख बोरी चीनी बनाने के बाद पेराई सत्र समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख बोरी चीनी बनाने के बाद पेराई सत्र समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख बोरी चीनी बनाने और 23.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरने के बाद चीनी मिल का पेराई सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया।
किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम नरेंद्र राय ने बताया कि मिल ने चालू पेराई सत्र में अब तक 23.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा है, जबकि विभाग ने मिल को 28 लाख क्विंटल गन्ना पेरने का लक्ष्य दिया था। जीएम ने बताया कि मिल ने चालू पेराई सत्र में दो लाख बोरी चीनी का उत्पादन किया है। जीएम ने यह भी दावा किया है कि क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने और उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही पेराई सत्र खत्म किया गया है। उन्होंने बताया कि कारखाने का प्रोसेस अभी तीन दिन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को मिल के सभी सामयिक कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। जीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगे मिल के सभी क्रय केंद्रों को भी उखड़वा लिया गया है।