फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chinese attach auctioned for Rs 6.52

बरखेड़ा मिल की कुर्क चीनी 6.52 करोड़ रुपये में नीलाम

Thu, 08 Oct 2015 10:55 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 08 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chinese attach auctioned for Rs 6.52
तहसील सभागार में गुरुवार को बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा की कुर्क
विज्ञापन
की गई 25 हजार क्विंटल चीनी 6.52 करोड़ रुपये में नीलाम कर दी गई है। यह नीलामी मिल से 11 करोड़ रुपये कलेक्शन चार्ज न देने पर की गई है।
बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा द्वारा करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन चार्ज न देने पर राजस्व विभाग ने डीएम मासूम अली सरवर के निर्देश पर काफी समय पूर्व ही मिल की गोदामों में भंडारित 25 हजार क्विंटल चीनी कुर्क कर ली थी। डीएम के निर्देश पर ही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय सभागार में कुर्क चीनी की नीलामी कर दी।
तहसीलदार ने बताया कि यह नीलामी कस्बा बिलसंडा के चीनी व्यापारी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, बरेली के परेश गुप्ता, रामऔतार और पीलीभीत के मनोज खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से ली है। नीलामी छह करोड़ 52 लाख 75 हजार रुपये में छूटी। नीलामी में कुल आठ चीनी व्यापारियों ने बोली लगाई थी।
तहसीलदार ने यह भी बताया कि नीलामी पत्रावली अनुमोदन के वास्ते डीएम कार्यालय भेजी जाएगी। अनुमोेदन मिलने के बाद संबंधित व्यापारियों को चीनी का उठान करा दिया जाएगा। नीलामी के दौरान नायब तहसीलदार एमआर थारू और क्षेत्रीय संग्रह अमीन महेंद्र पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed