फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children presented science models

Pilibhit News: बच्चों ने प्रस्तुत किए विज्ञान के मॉडल

Mon, 21 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Children presented science models
जेएमबी स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी को देखते अति​थि । संवाद
पीलीभीत। जेएमबी किड्स इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने लगभग 50 मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में विपनेट समाधान समिति के कोआर्डिनेटर लक्ष्मीकांत शर्मा ने छात्रों से बनाए गए मॉडलों के बारे में जानकारी ली। छात्रों का उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधानाचार्य डाॅ. उदिता अग्रवाल, स्कूल इंचार्ज प्राची गुप्ता, किडरगार्टेन इंचार्ज शिवानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान वर्ग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विंड मिल, चुंबकीय बल, घनत्व, हार्ट में ब्लड रेग्युलेशन, पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, डीएनए, वाटर प्यूरीफायर, एयर कूलर, जन्तु कोशिका आदि के मॉडल का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत शर्मा ने सभी मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा का भंडार है। प्रधानाचार्य डाॅ. उदिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी संपूर्ण प्रतिभा को इस मॉडल में दर्शाया है। स्कूल के इंचार्ज प्राची गुप्ता ने प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी व मॉडल से संबंधित पूछे। इस दौरान अनुष्का, पंखुरी, वैभवी, कृष्णा, अनुराग, सहर्ष, आरोही आदि छात्रों तथा पूर्णिमा, अंशुल, सत्यम, एलिजा, प्रियंका, गौरव आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed