{"_id":"61b263dbcf739501673649d8","slug":"child-sick-pilibhit-news-bly4687445137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर के किशनी गांव में 30 से ज्यादा बच्चे बीमार, खसरा का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर के किशनी गांव में 30 से ज्यादा बच्चे बीमार, खसरा का अंदेशा
विज्ञापन
प्रभाशंकर।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के किशनी गांव के दर्जनों बच्चों को चुकाना पड़ रहा है। यहां पिछले एक सप्ताह में ही 30 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। उनके शरीर पर महीन दाने निकल आए। गांव वालों का कहना है यह खसरा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे खसरा नहीं मान रहा है। सीएमओ शुक्रवार को यहां टीम भेजकर जांच कराएंगे।
किशनी गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र पाल गंगवार का कहना है कि एक पखवाड़ा पहले बच्चों के शरीर में दाने निकलने शुरू हुए। एकाएक काफी बच्चे इससे पीड़ित हो गए। उनका कहना है कि यह खसरा ही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गांव की तरफ से अवगत कराया लेकिन जांच करने कोई नहीं आया। अब गांव के लए झोलाछाप से बच्चों का इलाज करा रहे हैं।
इनके बच्चे हैं बीमार
चंद्रभानु गंगवार की आठ साल की बेटी काव्यांशी, नेत्रपाल की छह साल की बेटी प्रिंसी, वेदपाल का ग्यारह साल का बेटा विशाल, बाबूराम का आठ साल का बेटा विनीत, राजेंद्र की आठ साल की बेटी लक्ष्मी, ज्वाला प्रसाद का तेहर साल बेटा सशपाल यशपाल, वेदपाल की दस साल की बेटी बबली और चौदह साल की बेटी रेशमा, जगदीश की पांच वर्षीय पुत्री गीता, सुरेश का नौ वर्षीय पुत्र लाखनलाल चार समेत गांव में तीस से ज्यादा बच्चे पिछले दस से पंद्रह दिनों में बीमार हुए हैैं।
विज्ञापन
अधिकतर बच्चे बेसिक स्कूलों में पढ़ते हैं
तीन दर्जन में से लगभग दो दर्जन बीमार हैं। यह सब गांव के ही प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी है। इसकी पुष्टि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनाथ ने की है।
मेरे गांव में कई लोगों को खसरा की बीमारी है। गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी की ड्यूटी सीएचसी बीसलपुर में लगी होने के कारण इस बीमारी की अभी रोकथाम नहीं हो पाई है।- कपिल देव गंगवार प्रधान किशनी
दो तीन बच्चे हैं खसरे की चपेट में
किशनी के दो तीन बच्चे खसरे की चपेट में है। उन्हेांने सात दिसंबर को गांव का दौरा किया था, लेकिन गांव के लोगों ने ज्यादा लोगों के खसरे की चपेट में होने की जानकारी नहीं दी थी। अब वह शुक्रवार को गांव में जाकर जानकारी करेगीं।- सुमन देवी एएनएम, उप स्वास्थ्य केंद्र परेवा किशनी।
किशनी मेें खसरा नही फैला है। किशनी मे उनके विभाग का उपस्वास्थ्य केंद्र है और जिसमें एएनएम सुमन देवी रेाजाना जाती हैं। किसी ने किशनी में खसरा फैला होने की अफवाह उड़ा दी है। डॉ. ठाकुरदास एमओआईसी सीएचसी बीसलपुर
शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे। अगर खसरा के मामले होंगे तो टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ

विशाल।- फोटो : PILIBHIT