फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   child line action

नाबालिगों की शादी की कर रहे थे तैयारी, चाइल्डलाइन टीम ने लगाई फटकार

Thu, 11 Jun 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
child line action
पीलीभीत। नाबालिगों की शादी कराने से जुड़ी दो सूचनाएं मिलने के बाद चाइल्डलाइन (एनजीओ) की टीम ने परिवार वालों की फटकार लगाई। इसके बाद परिवार वालों ने कार्रवाई से बचने को बात मान ली और 18 साल की उम्र के बाद ही लड़कियों की शादी कराने की बात लिखकर दे दी।
विज्ञापन

चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक निर्वान सिंह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बाल विवाह के संबंध में दो सूचनाएं मिली थीं। पहला मामला कस्बा कलीनगर का था। यहां का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीय बेटी का विवाह न्यूरिया गांव के 24 वर्षीय युवक से करने जा रहा था। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत पूरी कर ली गई थी। 15 जून को शादी होनी थी। दूसरा मामला शहर की रंजीत सिंह कॉलोनी से सामने आया। यहां 16 वर्षीय किशोरी का विवाह अमरिया के हरदासपुर गांव के युवक से तय किया गया था, 12 जून को शादी होना थी।
विज्ञापन

दोनों जगहों की सूचना मिलने पर टीमें भेजी गईं। टीम ने परिवार वालों से शादी को लेकर सवाल-जवाब किए। लड़कियों की उम्र को लेकर भी दस्तावेज चेक किए गए, दोनों नाबालिग पाई गईं। इस पर परिवार वालों को 18 साल से पहले शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। फिर परिवार वाले भी मान गए और फिर निश्चित समय पह ही शादी करने की बात लिखकर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed