फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Child dies due to fever in Raniganj, many children still vulnerable

Pilibhit News: रानीगंज में बुखार से बालक की मौत, कई बच्चे अब भी चपेट में

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to fever in Raniganj, many children still vulnerable
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में आठ-दस बच्चे बुखार की चपेट में हैं। देहरादून से काम कर लौटे गांव निवासी सुंदर लाल (38) की भी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव निवासी छोटे लल्ला के पुत्र आदित्य (9) की सोमवार को मौत हो गई। आदित्य को 29 सितंबर से बुखार आ रहा था। उसका इलाज खुटार के चिकित्सक से कराया जा रहा था।
विज्ञापन

आदित्य को बुखार आने पर जोगराजपुर में झोलाछाप से इलाज कराया गया। सुधार न होने पर नगर के एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां भी फायदा न हुआ तो परिजन आदित्य को इलाज के लिए खुटार ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। गांव निवासी सुंदरलाल की बुखार से हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव में आठ-दस बच्चे बुखार की चपेट में है। बुखार से बालक की मौत और कई के बीमार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक गांव नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में रोष है। बुखार से अब तक क्षेत्र में गांव जोगराजपुर निवासी शिक्षा मित्र, गांव भगवंतापुर निवासी एक बालक की एक दिन पहले मौत हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बुखार से बालक की मौत होने की सूचना से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed