{"_id":"5f36e7c98ebc3e3ce65e0f2f","slug":"child-death-case-pilibhit-news-bly416319020","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से घर की दीवार ढही, पांच साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से घर की दीवार ढही, पांच साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। बारिश में श्रमिक के घर की दीवार ढहने से छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बीसलपुर के एसडीएम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के सुहास गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद मजदूरी करते हैं। परिवार के साथ अपने गांव में कच्चे घर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे उनकी पांच साल की बेटी मीनाक्षी अपने छोटे भाई तीन वर्षीय हर्षित के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच मकान के बाहरी हिस्से की दीवार ढह गई। मीनाक्षी मलबे में दब गई, जबकि हर्षित दूर होने से बच गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार वाले और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में मलबा हटाकर बच्ची को निकाला गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर बीसलपुर के एसडीएम चंद्रभानु सिंह राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से हादसे की जानकारी जुटाई और ढांढस बंधाया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।