{"_id":"c367f6cb9b42c6b088b552f2b5e066dd","slug":"check-before-submitting-nomination-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा करने से पहले जांच लें नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा करने से पहले जांच लें नामांकन पत्र
Pilibhit
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को एडीएम अजयकांत सैनी ने प्रशिक्षण देकर नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने आरओ एआरओ से कहा नामांकन फार्म जमा करते समय ही उसकी जांच कर लेे ताकि बाद में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
गांधी सभागार में हुए प्रशिक्षण में सभी सात ब्लाकों के आरओ एवं आरओ मौजूद रहे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम ने कहा कि प्राय: जल्दबाजी के चक्कर में नामांकन पत्रों की जांच नहीं हो पाती जो बाद में परेशानी का सबब बनता है। कभी कभी नामांकन पत्र निरस्त हो जाते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने नामांकन पत्रों को जमा करने से पहले ठीक प्रकार से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं नामांकन जमा होने के बाद आपत्तियों के निस्तारण में भी दी गई आपत्ति का साक्ष्यों के साथ मिलान कर लें और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही नामांकन पत्र निरस्त करें। प्रशिक्षण में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/ न्यायिक तहसीलदार अरूण मणि त्रिपाठी एवं सभी आरओ एआरओ नियुक्त थे।
विज्ञापन