{"_id":"1c6ca29248697a626b815dc412de9d4e","slug":"cheating-on-holiday-atms-of-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन धोखा दे गए शहर के एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन धोखा दे गए शहर के एटीएम
Pilibhit
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
बैंक की छुट्टियां एटीएम धारकों को काफी भारी पड़ती हैं। अक्सर एटीएम खाली हो जाते हैं जिससे लोगों को धनराशि निकलने के लिए भटकना पड़ता है। रविवार को भी शहर के अधिकांश एटीएम या तो खाली थे या खराबी के कारण बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
शनिवार को द्वितीय शनिवार के कारण बैंक पूरे दिन बंद रहे और दूसरे दिन रविवार को भी छुट्टी थी। दो दिनों तक बैंक के बंद रहने के कारण रविवार को दोपहर तक शहर के एटीएम खाली हो गए। छतरी चौराहे से नकटदाना चौराहे तक टनकपुर हाइवे पर लगे लगभग एक दर्जन से अधिक एटीएम में एक भी चालू हालत में नहीं मिला। लोग रुपये निकलने को एक एटीएम से दूसरे में भटकते नजर आए। इस दौरान लोगों ने एटीएम से संबंधित अधिकारियों को जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि जब बैंक सुविधा नहीं दे सकते तो दिखावे के लिए शोपीस क्यों खोल दिए गए। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत बैंक के अधिकारियों से की जिस पर शाम को छतरी चौराहे पर लगे स्टेट बैंक के एटीएम को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन