फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Charge of abetment to suicide in case of employee's death

Pilibhit News: कर्मचारी की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 22 May 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Charge of abetment to suicide in case of employee's death
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, क्रेडिट कार्ड के जरिये लाखों रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप
विज्ञापन

पीलीभीत। आयुर्वेदिक कॉलेज के एक कर्मचारी की मौत के मामले में पत्नी ने दो आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। इससे पति तनाव में रहने लगे थे और उनकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी संध्या सक्सेना ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार सक्सेना आयुर्वेदिक कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 27 अगस्त 2025 को उनकी मौत हो गई थी। मौत से पहले वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में रहते थे। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने पति से परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी संजीव कुमार वर्मा ने विश्वास में लेकर उनका मोबाइल फोन व क्रेडिट कार्ड अपने पास रख लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि संजीव ने धोखाधड़ी करते हुए क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 से 20 लोन लेकर रकम अपने निजी खाते में स्थानांतरित कर ली। इससे करीब 10 से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। बताया गया कि जब लोन की किस्तें पति के वेतन से कटने लगीं तब मामले की जानकारी हुई। इसके बाद वह मानसिक तनाव में आ गए थे। महिला ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में मोहल्ला खुशीमल निवासी राकेश सक्सेना भी शामिल रहा। रिपोर्ट के अनुसार 26 अगस्त 2025 को उनके पति ने आरोपियों से धनराशि वापस मांगी, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद वह और अधिक तनाव में रहने लगे थे। आरोप है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उनके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्योंं के आधार पर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed