फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chapemari

देर रात सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, दो मेडिकल स्टोरों पर लगाए ताले

Thu, 19 Mar 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
chapemari
सिटी मजिस्ट्रेट के मेडिकल के छापा मारने के बाद हंगामा करते व्यापारी - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान दो मेडिकल स्टोरों पर मास्क और सैनिटाइजर की ओवर रेटिंग मिलने पर पहले मेडिकल स्टोरों को बंद करा दिया। फिर उनमें ताले लगवा दिए। ताले लगने की बात अन्य मेडिकल स्टोर संचालक भी सुनगढ़ी थाने पहुंच गए और हंगामा मचाने लगे। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर शासन की सख्ती साफ नजर आने लगी है। शासन ने मास्क और सैनिटाइज की कालाबाजारी रोकने के आदेश दिए हैं। बुधवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। सुनगढ़ी तिराहे स्थित बीना मेडिकल स्टोर पर सैनिटाइजर 180 रुपये और मास्कर 110 रुपये में बिक्री होता पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सैनिटाइज के रेट 79 रुपये हैं। मास्क भी कई गुना ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस की मौजूदगी में बीना मेडिकल स्टोर और न्यू केके मेडिकल स्टोर पर ताला लगवा दिया। दोनों मेडिकल स्टोरों पर मास्क और सैनिटाइज की बिक्री कई गुना ज्यादा ओवररेट में पाई गई। ताले लगने की बात शहर में फैलते ही तमाम अन्य मेडिकल स्टोर संचालक भी सुनगढ़ी थाने के सामने जमा हो गए और वहां हंगामा होने लगा। मेडिकल स्टोर संचालक प्रशासन के छापों का विरोध कर रहे थे। शहर विधायक संजय सिंह गंगवार भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने व्यापारी और प्रशासनिक अफसरों से बातचीत कर हंगामा शांत कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वीना और केके मेडिकल स्टोरों पर सैनिटाइज और मास्क की ओवररेटिंग पाई गई। दोनों मेडिकल स्टोरों को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा दो जिम और एक मिनी शॉपिंग मॉल भी बंद कराया गया। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी भी मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संबंधित मेडिकल सामान जैसे सेनेटाइजर और मास्क मेडिकल स्टोर मालिक ओवररेट पर बेच रहे थे। इसलिए दो मेडिकल स्टोरों में ताला लगा दिया गया। बाकी मेडिकल स्टोर भी चेक किए गए। किसी भी मेडिकल स्टोर मालिक को दवाओं पर ओवररेटिंग नहीं करने दी जाएगी। - अरुण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर वालों पर सेनेटाइजर और मास्क ओवररेट में बेचने की शिकायत थी। मैं भी मौके पर गया था। व्यापारी भी अपने हैं। कोरोना के संकट के समय व्यापारी भी देश और मानवता के साथ खड़े हैं। किसी चीज को वह ओवररेट में नहीं बेचेंगे।
- संजय सिंह गंगवार, विधायक शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed