फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Change of witness statements Complicating the police investigation

चश्मदीद के बयान बदलने पर पुलिस की जांच उलझी

Sat, 22 Aug 2015 10:59 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 22 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

गांव पिपरिया लाला निवासी कुसमा देवी की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर ने बरेली जाकर मृतका के घायल पति सीताराम के बयान दर्ज किए हैं। घटना के चश्मदीद गवाह सीताराम ने घटना वाले दिन जो बयान दिए थे उससे शुक्रवार को वह पलट गया। इससे संपत्ति को लेकर हत्या होना मानकर घटना के खुलासे में जुटी पुलिस उलझ गई है।

विज्ञापन

गांव पिपरिया लाला निवासी सीताराम के घर 14 अगस्त को आधी रात के बाद करीब सुबह तीन बजे घुसे बदमाशों ने सो रही उसकी 50 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली चलने की आवाज पर उठे सीताराम ने बदमाशों से भिड़ने की कोशिश की तो उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सीताराम के भतीजे रामनिवास की ओर से दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने शुक्रवार की देर रात बरेली पहुंचकर एक अस्पताल में भर्ती घायल सीताराम के बयान लिए। उन्होंने बताया कि सीताराम ने पहले दरोगा जसपाल सिंह ग्वाल को घटना के वक्त दो बदमाशों के होने की जानकारी दी थी, लेकिन अब पूछताछ में पूर्व दिए  गए बयान से सीताराम मुकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि घटना के बाद जैसे घर में कमरों की ओर भागा। तभी बदमाशों ने पीछे से उसकी पीठ में कंधे के पास गोली मारी। बदमाश कितने और कौन थे, वह नहीं देख सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीताराम ने लूट और रंजिश की घटना से इनकार किया है। अभी संपत्ति को लेकर ही कुसमा की हत्या होना मानकर जांच की जा रही है। सीताराम के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर दोबारा बयान लिए जाएंगे। उधर, पुलिस ने घटना के खुलासा के लिए मृत कुसमा देवी के दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed