फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Change in society is possible only through education

Pilibhit News: तालीम के जरिये ही समाज में बदलाव संभव

Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Change in society is possible only through education
शाहजहांपुर में ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में उप​​स्थित ​शिक्षक। स्त्रोत जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन की स्थानीय यूनिट की ओर से शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बद्रीउज्जमा खां ने कहा कि बेहतर अखलाकी तालीम के माध्यम से ही समाज में बदलाव संभव है। इस संबंध में छात्रों के साथ अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से गुजारिश की है कि बदलती शैक्षिक तकनीकों को अपनाते हुए शिक्षण कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करें। बताया कि 24 सितंबर से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देश में शिक्षक, अभिभवक सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मोहम्मद फैजान ने कुरआन पाक की तिलावत से की। फखरे आलम ने संगठन का परिचय कराया। जिला संयोजक सलमान ने आभार जताया। संचालन यूनिट के अध्यक्ष इनामुल हक ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed