फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chandigarh from Sikh fraud reports

चंडीगढ़ के सिख से हुई धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Nov 2015 11:20 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Wed, 25 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चंडीगढ़ के सिख से धोखाधड़ी करने के मामले की रिपोर्ट बुधवार को एक सप्ताह बाद दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 निवासी जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2011 में कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका उचसिया में 24 एकड़ जमीन पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी राजेंद्र सिंह से खरीदी थी। जमीन के बैनामे में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि जमीन पर कोई कर्जा नहीं है। करीब एक सप्ताह पूर्व एक्सिस बैंक से उनके पास नोटिस आया, जिसमें जमीन पर छह लाख 96 हजार रुपये का कर्जा होना दर्शाया गया है।

जसप्रीत ने सेलफोन पर राजेंद्र सिंह को नोटिस की जानकारी दी और कर्जा अदा करने को कहा। आरोप है कि इस पर राजेंद्र सिंह ने अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए जसप्रीत से कर्जा अदा करने को कहा। जसप्रीत ने उसी दिन कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब उन्होंने सीओ सुवेग सिंह सिद्धू से शिकायत की। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि सीओ के निर्देश पर बुधवार को पूरनपुर कोतवाली के गांव उदयपुर निवासी राजेंद्र सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed