फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   challenge to uttrakhand CM by business leader

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को विधनसभा चुनाव चुनौती देंगे पूरनपुर के व्यापारी नेता विक्की

Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
challenge to uttrakhand CM by business leader
विजय पाल सिंह विक्की - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले की सीमा से सटे उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरनपुर के व्यापारी नेता विजय पाल सिंह विक्की को उम्मीदवार घोषित किया है। विक्की व्यापारियों की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह टिकट के दावेदार भी थे। सपा उम्मीदवार के रूप में अब वह उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देंगे। पीलीभीत जिले के तमाम लोग खटीमा में रहते हैं। जिले के लोगों का आना जाना खूब है। इसीलिए पीलीभीत का राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन

इस जुड़ाव को लेकर ही विजय पाल सिंह विक्की ने दावेदारी की थी। समाजवादी पार्टी उन्हें अपने सभी दावेदारों में मजबूत मानते हुए मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी 21 प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम है। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उम्मीदवार होंगे। खटीमा विधानसभा सीट उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में है। पुष्कर सिंह धामी यहां से विधायक हैं। वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी से पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था।
विज्ञापन

प्रोफाइल-
विजयपाल विजयपाल विक्की
आयु करीब 50 वर्ष
प्रांतीय मंत्री, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
निवासी- मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी पूरनपुर
राजनीतिक सफर- 20 साल की आयु में राजनीति शुरू की। युवक कांग्रेस से जुड़े, कई साल तक कांग्रेस में रहे। कई पदों पर काम किया। व्यापार मंडल में नगर से लेकर जिले तक कई पदों पर रहे। करीब एक साल पूर्व उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय मंत्री बनाए गए। कुछ माह पहले उत्तराखंड पहुंच कर सपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed