फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Challan issued to youths of other community who took away a teenager

Pilibhit News: किशोरी को ले जाने वाले गैर समुदाय के युवकों का चालान

Sun, 13 Oct 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Challan issued to youths of other community who took away a teenager
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाने पर गैर समुदाय के दो युवकों का शनिवार को चालान कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली में हिंदू महासभा के पदाधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


नगर की एक किशोरी शुक्रवार को बाजार गई थी। गैर समुदाय के दो युवकों ने भयभीत कर किशोरी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। रास्ते में अमरा मोड़ पर राहगीरों ने शक होने पर तीनों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के परिजनों को भी कोतवाली बुला लिया। मां ने किशोरी से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का शनिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर हिंदू महासभा के नगराध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर महामंत्री महंत अवनीश रतनदास, नगर कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर मंत्री उमेश वर्मा और शुभम कुमार कोतवाली पहुंचे। पदाधिकारियों ने किशोरी के परिजनों का पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed