{"_id":"5ed7f11e8ebc3e909b66b31a","slug":"chairman-husband-arrested-pilibhit-news-bly408021583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद चेयरमैन के पति व्यापारी पुत्र पर हमले में गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानाबाद चेयरमैन के पति व्यापारी पुत्र पर हमले में गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। जिस कपड़ा व्यापारी से करीब एक महीना पहले झगड़े के बाद इंस्पेक्टर मनीराम से टकराव हुआ था, उसी के बेटे बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के आरोप में नगर पंचायत की चेयरमैन के पति दुर्गाचरण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार रात व्यापारी पुत्र पर हमला बोलने के साथ ही सोने की चेन लूटने के आरोप में दुर्गाचरण गुप्ता और उनके दो पुत्रों पर एफआईआर दर्ज की गई। उसके कुछ समय बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर बुधवार सुबह जेल भेज दिया गया।
जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला काजीटोला के रहने वाले व्यापारी धीरेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बस स्टैंड के पास उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार रात 8:45 बजे उनका बेटा प्रिंस दुकान से बाइक से घर आ रहा था। बाजार कटारा तिराहा के पास पहुंचते ही नगर पंचायत चेयरमैन पति दुर्गाचरण गुप्ता और उनके दो बेटे शिवा और शगुन ने उसे रोका और गालियां देना शुरू कर दिया। फिर पीटते हुए तीनों उसे जबरदस्ती अपने घर ले गए। वहां बंधक बनाकर उसकी पिटाई की गई। इससे प्रिंस बेहोश हो गया। आरोप है कि चेयरमैन पति ने उसके बेटे की सोनेे की चेन और मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद मरणासन्न हालत में बेटे को चेयरमैन पति ने घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। स्थानीय लोगों से इसकी जानकारी लगने पर वह मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बेटे को थाने लेकर आए और पुलिस को पूरी बात बताई। रात में ही घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने तहरीर मिलने पर चेयरमैन पति दुर्गाचरन गुप्ता और दोनों पुत्रों पर बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने, मारपीट, गाली गलौज और लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। चेयरमैन पति को रात में ही पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर प्रमोद कुमार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। दूसरे दिन बुधवार को चेयरमैन पति का चालान कर दिया गया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि चेयरमैन पति को जेल भेज दिया गया है।
विरोध की आशंका पर जहानाबाद से हटाकर शहर भिजवाया
चेयरमैन पति की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विरोध की आशंका के मद्देनजर जहानाबाद थाने से हटाकर शहर के एक थाने में रखा गया। जनता के विरोध को लेकर भी पुलिस अधिकारी संजीदा दिखे। चेयरमैन पति से देर रात पूछताछ भी हुई। बुधवार सुबह जहानाबाद पुलिस ने चालान संबंधी कागजात पूरे किए। फिर दिन में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
धरपकड़ के बाद देर रात तक चली राजनीति
चेयरमैन पति का कुछ बड़े भाजपा नेताओं से छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। उनकी भी संगठन के वरिष्ठ नेताओं से खासी पैठ है। ऐसे में पुलिस के पकड़ते ही भाजपा के अंदर भी सुगबुगाहट होती रही। उनके समर्थक किसी तरह पुलिस से छुड़ाने का रास्ता तलाशते रहे। उनके विरोधी समझे जाने वाले सत्ताधारी नेता ने भी उन्हें छुड़ाने में कसर नहीं छोड़ी। बताया जाता है कि उनके समर्थकों ने बरेली संगठन से लेकर अन्य नेताओं को भी पुलिस पर छोड़ने का दबाव बनाने के लिए फोन किए। मगर, वहां से इस बार चेयरमैन को मदद नहीं मिली। 28 अप्रैल की रात चेयरमैन समेत उनके पूरे परिवार पर इसी व्यापारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी विवाद में जहानाबाद कोतवाली इंस्पेक्टर मनीराम सिंह और चेयरमैन पति के बीच गाली गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय तत्कालीन इंस्पेक्टर मनीराम को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि 32 दिन बाद एसपी ने जिस दिन इंस्पेक्टर को बहाल किया, उसी दिन देर रात चेयरमैन पति जेल भेज दिए गए।
पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन पति और उनके दो बेटों पर एफआईआर दर्ज की गई है। चेयरमैन पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गहनता से जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। -रोहित मिश्र, एएसपी