फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Century of faith is the ancient Odajhar Shiva Temple

सदियों से आस्था का केंद्र है प्राचीन ओड़ाझार शिव मंदिर 

Sun, 30 Jul 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जमुनिया।
अमर उजाला ब्यूरो जमुनिया। Updated Sun, 30 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Century of faith is the ancient Odajhar Shiva Temple
मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला
सावन में शिव भक्तों का रहता है जमावाड़ा             
विज्ञापन

महोफ जंगल सीमा के समीप स्थित ओड़ाझार शिव मंदिर जनपद ही वरन आसपास जनपदों के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। इस प्राचीन मंदिर में सावन पर शिवभक्तों का खासा जमावाड़ा रहता है। प्रत्येक अमावस व चैत्र को यहां विशाल मेला भी लगता है। मान्यता है कि अमावस के दौरान यहां आने वाले निसंतान दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है।             
कस्बे से करीब एक किमी दूर जंगल सीमा पर स्थित इस शिव मंदिर का भी इतिहास सदियों पुराना है। कस्बे के बुजुर्ग बताते हैं कि करीब तीन सौ साल पहले उक्त स्थान पर जैन धर्म के लोग निवास करते थे। इसी के चलते इसका नाम जमुनिया रखा गया। बुजुर्ग बताते हैं कि एक बार महामारी के चलते पूरा गांव उजड़ गया। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान यहां खेती शुरू हो गई। इस बीच रानी सुंदर कुंवर ब्याह कर आई। उन्होंने सूखा पडने पर खन्नौत नदी के उदगम स्थल के पास तालाब खुदवाया। खुदाई के दौरान एक शिवलिंग निकला। उस शिवलिंग को एक चबूतरे पर रखवा दिया गया। कुछ समय बाद जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने शिवलिंग को गांव में लाने के प्रयास शुरू किए। बताते हैं कि ग्रामीणों ने शिवलिंग को एक साथ उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी शिवलिंग उठाने में नाकाम रहे। हाथियों का भी सहारा लिया गया, लेकिन प्रयास विफल रहा। इस बीच रजवाड़े परिवार के कुंवर प्रहलाद सिंह ने गांव के समीप ही एक मंदिर की स्थापना कराई। उस दौरान शिवलिंग न उठने की बात सामने आई तो प्रहलाद सिंह समेत पांच लोगों ने शिव की आराधना कर शिवलिंग को उठाने का प्रयास किया। इस बार प्रयास सफल हुआ। मंदिर परिसर में शिवलिंग की स्थापना कर दी गई। इसके चलते लोगों की आस्था मंदिर के प्रति और बढ़ती गई।            
विज्ञापन

इस शिव मंदिर का संचालन मंदिर कमेटी द्वारा किया जा रहा है। मंदिर के नाम दस एकड़ जमीन भी है। मंदिर के पुजारी बाबा राम सिंह दास ने बताया कि यहां अमावस व चैत्र पर विशाल मेला लगता है। जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि आसपास जनपदों के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के साथ तमाम तरह के संस्कार भी कराते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed