{"_id":"5989b6244f1c1b930a8b476d","slug":"cdo-warns-bdo-and-clerk-for-not-showing-interest-in-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ को चेतावनी, बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ को चेतावनी, बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टी
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
infra
- फोटो : file pic
प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा में अमरिया की स्थिति खराब पाई गई। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को चेतावनी दी है साथ ही पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए हैं।
गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। ग्राम पंचायत चयनित लाभार्थियों की जांच के बाद उनकी सूची का सत्यापन किया जाना है और सत्यापन के बाद लाभार्थियों के खाते में धनराशि की पहली किश्त भेजी जानी है। धींगा मस्ती के चलते इनकी प्रगति अच्छी नहीं पाई गई है। प्रभारी सीडीओ आरबी भास्कर ने खंड विकास अधिकारियों की बैठक की प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा की। इसमें अमरिया की स्थिति सबसे खराब पाई गई। ब्लाक क्षेत्र में 453 आवास बनाने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष मात्र 38 आवासों की प्रगति रिपोर्ट ही प्राप्त हुई। इस पर सीडीओ बीडीओ अमरिया प्रेम सिंह को चेतावनी जारी की है साथ ही ब्लाक के बाबू (पटल सहायक) हरीश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टी दी है। सीडीओ ने बताया कि आवासों के लिए शासन से पहली किश्त के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है।