{"_id":"595f91854f1c1b0d4f8b47f2","slug":"cctv-collapses-in-rain-worker-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सीसीटीवी का पोल गिरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सीसीटीवी का पोल गिरा, मजदूर की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों की निगहबानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरे का पोल एक मजदूर की मौत का सबब बन गया। साइकिल से कचहरी जा रहे एकता सरोवर के पास लगा पोल अचानक गिर गया। इसके नीचे दबकर 45 वर्षीय सुनगढ़ी के गांव नौगवां पकड़िया निवासी अमरीक सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी अमरीक सिंह पुत्र अमरजीत सिंह एक ढाबे पर काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह मुकदमे के सिलसिले में साइकिल पर कचहरी जा रहे थे। लकड़ी मंडी रोड पर एकता सरोवर के पास लगा सीसीटीवी का पोल अचानक नीचे गिर गया। उधर से गुजर रहे अमरीक पोल के नीचे दब गए। उनकी चीख सुनकर इकट्ठे हुए राहगीरों ने पोल हटाकर अमरीक को बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले अमरीक को रिक्शा में नौगवां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अमरीक सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने प्रशासनिक लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शवपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन