{"_id":"6a0787887beba8fc4c022da3","slug":"cbse-badminton-cluster-competition-to-be-held-for-the-first-time-in-pilibhit-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159542-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत में पहली बार होगी सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत में पहली बार होगी सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली मंडल में पहली बार पीलीभीत में सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीबीएसई की लखनऊ और दिल्ली की टीम ने कई बार सर्वे करने के बाद इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने की मेजबानी लायंस बाल विद्या मंदिर को सौंपी है। इसमें 30 जिलों के करीब 1500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों को ठहराने के लिए शहर के होटलों और बरातघरों को बुक करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले में सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 25 जून से 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। लायंस बाल विद्या मंदिर के प्रिंसिपल एसके शर्मा ने बताया कि यह पीलीभीत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संबद्ध विद्यालयों से अपील है कि वे अधिकतम संख्या में छात्रों का पंजीकरण कराएं, ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभा राष्ट्रीय मंच पर पहचानी जा सके और ऐतिहासिक आयोजन को भव्य सफलता मिले।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए अभी तक 15 मई अंतिम तारीख थी, लेकिन सीबीएसई ने शुक्रवार को इसे बढ़ाकर 6 जून कर दी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने के लिए सीबीएसई से संबद्ध स्कूल 6 जून तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि खिलाड़ियों को ठहराने की व्यवस्था शहर के होटलों व बरातघरों में की जाएगी। इनकी बुकिंग प्रक्रिया चल रही है। खिलाड़ियों को ठहराने के साथ उनके खान-पान की पूरी व्यवस्था मेजबान स्कूल ही करेगा।
विज्ञापन
इन जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
इस प्रतियोगिता में 30 जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, रायबरेली, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं। संवाद