{"_id":"216a0f61740334b518260a30c5d46dc5","slug":"caught-her-sister-s-place-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की जगह परीक्षा देते पकड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की जगह परीक्षा देते पकड़ी युवती
पूरनपुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना कृषक महाविद्यालय में बहन की जगह परीक्षा दे रही युवती को महाविद्यालय के चैंकिंग दल ने पकड़ लिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
युवती की जगह उसकी बहन के परीक्षा देने का मामला गन्ना कृषक महाविद्यालय में पकड़ा गया। बुधवार को परीक्षा सुधार की परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष सामान्य अंग्रेजी का पेपर था। गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय की छात्रा रमनदीप कौर की जगह उसकी बहन अमनदीप कौर के परीक्षा देने के संदेह पर महाविद्यालय के सचल दल ने अमनदीप से पूछताछ की। शुरू में अमनदीप ने टाल-मटोल की। तब स्वामी एजुकेशनल महाविद्यलाय से रिकार्ड मंगवाकर मिलान कराया गया। जांच में रमनदीप की जगह अमनदीप के परीक्षा देने का मामला पाया गया। छात्रा की कॉपी को सील कर रजिस्ट्रार को इसकी सूचना देे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर देरशाम कोतवाली पुलिस को दी गई है।