{"_id":"60e84331feae997a707afaaf","slug":"case-registered-in-assault-between-bjp-and-sp-supporters-polie-given-as-gunners-to-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: भाजपा-सपा समर्थकों के बीच मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, प्रत्याशियों को गनर के तौर पर दिए सिपाही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: भाजपा-सपा समर्थकों के बीच मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, प्रत्याशियों को गनर के तौर पर दिए सिपाही
Fri, 09 Jul 2021 06:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:08 PM IST
सार
अमरिया में नामांकन कराने जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी निशान सिंह पर हमला करने के मामले में दूसरे दिन भी कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी तरफ से 20 अज्ञात पर निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के आमडार गांव में गुरुवार रात दस बजे ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी राम देवी के बेटे कमलेश गंगवार और सपा प्रत्याशी रंजना गंगवार के पति नीरज गंगवार के बीच मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर बल्वा, जानलेवा हमला, मारपीट की धाराओं में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों प्रत्याशियों को दो-दो सिपाही गनर के तौर पर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, अमरिया में नामांकन कराने जा रहे निर्दलीय प्रत्याशी निशान सिंह पर हमला करने के मामले में दूसरे दिन भी कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने अपनी तरफ से 20 अज्ञात पर निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सर्वजीत सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी निशान सिंह के घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन