फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   case file against criminal

तीन दिन बाद पुलिस ने सात कब्जेदारों पर दर्ज किया मुकदमा

Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
case file against criminal
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व की आरक्षित वन भूमि पर अवैध जुताई करने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद कार्रवाई की है। वन दरोगा की तहरीर पर सात नामजद कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। कुछ असरदार लोगों ने थाने के चक्कर भी काटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के वन दरोगा राम बहादुर ने 15 दिसंबर को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर वन दरोगा रघुवीर सिंह रावत, नोखेलाल ने टीम के साथ शारदा पार इलाके के रमनगरा और ढकिया ताल्लुके महाराजपुर में टाइगर रिजर्व की आरक्षित वन भूमि वाले क्षेत्र में पहुंचे। टीम ने देखा कि टाइगर रिजर्व की आरक्षित वन भूमि पर कुछ लोग ट्रैक्टर में हैरो जोड़कर जुताई कर रहे हैं। टार्च की रोशनी डालकर आरोपियों को पहचान लिया गया। भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम ढकिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी सुभाष, महादेव, सूरज, उद्धव, आनंद, बिस्सू और रमनगरा निवासी नंदू के खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ असरदार लोगों ने थाने के चक्कर काटना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed