फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case against five including three deceased terrorists, two helpers

Pilibhit News: तीन मृतक आतंकियों, दो मददगारों समेत पांच पर केस

Fri, 27 Dec 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case against five including three deceased terrorists, two helpers
पूरनपुर। फर्जी आधार कार्ड से होटल में ठहरने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के तीनों आतंकियों समेत पांच पर केस दर्ज किया है। इनमें आतंकियों की मदद करने वाले दो युवक भी शामिल हैं। आतंकी जहां ठहरे थे, पुलिस ने हर जी होटल के उस कमरे को सील कर दिया है।
विज्ञापन




पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी विरेंद्र सिंह उर्फ रवि, जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह पूरनपुर पहुंचे। जहां हर जी होटल में रुके थे। सोमवार तड़के पंजाब और पीलीभीत पुलिस से मुडभेड़ में तीनों मारे गए।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन तलाशने शुरू किए तो आतंकियों को होटल तक पहुंचाने वाले दो युवक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे। पहचान होने पर पुलिस ने गांव गजरौला जप्ती निवासी दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने तीनों मृतक आतंकियों सहित पांच आरोपियों पर फर्जी आधार से कमरा लेने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मुकदमे में आतंकियों के अलावा दो अज्ञात बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आतंकियों पर दर्ज हुआ दूसरा केस
सोमवार तड़के मुठभेड़ में मारे गए तीनों खालिस्तानी आतंकियों पर दर्ज हुआ यह दूसरा मुकदमा है। पूर्व में पुलिस टीम पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। हमले की रिपोर्ट पूरनपुर कोतवाल नरेश त्यागी ने लिखाई है। इसकी विवेचना बीसलपुर कोतवाली प्रभारी कर रहे हैं।



कोतवाली में डटे रहे एसपी, खंगाले जा रहे दस्तावेज
एसपी अविनाश पांडेय बृहस्पतिवार को भी पूरनपुर कोतवाली में डटे रहे। होटल हरजी से कब्जे में लिए गए डीवीआर को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार देर शाम होटल के मैनेजर को छोड़ दिया था। हालांकि होटल के रूम 105 को सील कर दिया गया। सीओ विशाल चौधरी ने बताया कि आतंकवादियों के फर्जी आधार कार्ड के मामले में नगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार की ओर से मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकवादियों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हिरासत में लिए मददगारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed